CG News : बिलासपुर छत्तीसगढ़ में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के पटवारी हड़ताल पर हैं। मंगलवार को पटवारी संघ ने पत्रकार वार्ता कर अपना दर्द बयां किया। इस दौरान बताया गया पिछले वर्ष दिसंबर 2020 में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित किया गया, आज तक आश्वासन पर कोई पहल नहीं होने पर पुनः धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़