CG NEWS : रायपुर। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद बार्डर से लेकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजार में स्पेशल टीम को तैनात किया जाएगा। वह 24 घंटे गतिविधियों पर नजर रखेंगे। बता दें कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के पहले रायपुर एयरपोर्ट में दो करोड़ नकद और चार करोड़ की ज्वेलरी पकड़ाई थी।प्रदेश के बार्डर से लेकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेगी। इस दौरान किसी भी तरह का संदेह होने पर पूछताछ कर तलाशी ली जाएगी। बताया जाता है कि जुलाई में मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद से राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसी अभी से अलर्ट मोड पर काम कर रही है।
छत्तीसगढ़