टीकमगढ़ में जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता अरुण यादव। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। इस बीच सभा स्थल पर पहुंचकर पूर्व मंत्री अरुण यादव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी सीपी मित्तल ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं यात्रा को संबोधित करते हुए अरुण यादव ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि,एमपी विधानसभा चुनाव में यदि पीएम मोदी एवं अमित शाह चुनाव लड़ना चाहें तो उनका भी स्वागत है।
पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ देख अरुण यादव ने झामा माइक
आपको बता दें कि, जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रम के मंच पर कार्यकर्ताओं की अधिक भीड़ हो जाने के कारण कुछ देर तक गहमा गहमी का माहौल रहा। वहीं जब व्यवस्थाएं बिगड़ते देख कांग्रेस नेता अरुण यादव ने अपने हाथ में माइक संभाला और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी। इस दौरान कुछ लोग चुनाव में पुराने चेहरे बदले जाने की तख्तियां हाथों में लेकर पहुंच गए। वे मंच के सामने ही बहुत देर तक तख्तियां लेकर खड़े रहे।
पीएम-शाह भी विधानसभा चुनाव लड़ लें तब भी कुछ नहीं होगा
जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए अरुण यादव ने कहा कि, पीएम मोदी के मध्य प्रदेश में निरंतर 7 दौरे हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बार-बार बैठक ले रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की घबराहट को साफ तौर पर उजागर करता है। वहीं उन्होंने आगे बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी लड़ ले विधानसभा चुनाव, तो भी मध्य प्रदेश में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। कांग्रेस नेता ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।
Comments (0)