Project cheetah: एमपी ने कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में आज 12 चीते आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका से ‘ट्रायड एंड टेस्टेड’ रूट से चीते (Cheetah) आएंगे। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव (Minister Bhupendra Yadav) ने कहा कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वागत के लिए तैयार हो जाइए। दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को रवाना हुए 12 चीते शनिवार को भारत पहुंचेंगे। चीतों को सीएम शिवराज (CM Shivraj), केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव आज बाड़े में छोड़ेगे। ये चीते लेकर वायु सेना का हेलिकाप्टर सुबह 11. 30 बजे कूनो नेशनल पार्क पहुंचेगा। दोपहर 12. 30 बजे सभी चीतों को लकड़ी के बाक्स से क्वारंटाइन बाड़ों में छोड़ा जाएगा। दूसरी खेप के साथ चीतों की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी। इससे पहले पिछले साल सितंबर में यहां 8 चीते नामीबिया से लाए गए थे।
भूपेंद्र यादव ने किया ट्वीट
भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों ने भारत की यात्रा शुरू कर दी है। भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान शनिवार को उन्हें स्वदेश पहुंचाएगा। चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा था।
व्यापक इंतजाम किये गये
कूनो नेशनल पार्क में चीतों की देखभाल के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। 12 चीतों को रखने के लिये 10 क्वारंटीन बाड़े तैयार किये गये हैं। इनमें 8 नये और 2 पुराने क्वारंटीन बाड़े को परिवर्तित किया गया है। सभी क्वारंटीन बोमा में छाया के लिये शेड बनाये गये हैं। चीतों के लिये पानी की व्यवस्था की गई है।
7 नर और 5 मादा
बता दें कि पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीते छोड़े गए थे। ये नामीबिया से लाए गए थे। अब चीतों की दूसरी खेप शनिवार को भारत पहुंचेंगी। इस बार कूनों में 7 नर और 5 मादा चीतों को लाया जा रहा है।
Comments (0)