CG NEWS : रमेश सिन्हा, पिथौरा क्षेत्र के प्रमुख बारनवापारा अभ्यारण्य को अंततः सामान्य वन मंडल से हटाकर जंगल सफारी के अधीन कर दिया गया है इसका आदेश 15 सितंबर को शासन ने जारी कर दिया है अब माना जा रहा है। कि अभ्यारण्य के लिए अलग से बजट मिलेगा, जिसे सामान्य वन मंडल की तरह किसी भी परिक्षेत्र में खर्च नहीं किया जा सकेगा। वर्षों से अनदेखी झेल रहे बार अभ्यारण्य को अब अपना एक पृथक वन मंडल मिल गया है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी बार अभ्यारण्य एक पृथक वन मंडल ही हुआ करता था। उस दौरान अभ्यारण क्षेत्र में प्रशासनिक कसावट भी उच्च स्तर की थी, परंतु इसके बाद सन 2000 में छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद बहुत से वन मंडल जैसे उत्पादन अभ्यारण सामाजिक वानिकी जैसे पृथक वन मंडल समाप्त कर सामान्य वन मंडल के अंतर्गत विलीन कर दिए गए। इसमें सबसे ज्यादा असर कार्य योजना वन मंडल (वर्किंग प्लान) को समाप्त करने का हुआ, जो आज तक अपना प्रभाव दिखा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप आज तक कई वन मंडल की कार्य योजना लंबित पड़े हुए हैं।
Read More: CG NEWS : प्रदेस के मुखिया के रइपुर अउ राजनांदगांव दउरा, कई कार्यक्रम म होही सामिल
Comments (0)