मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना हैं, जिसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी चुनावी तैयारी में धार देना शुरु कर दिया हैं। इसी क्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अपने क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता अजय सिंह ने महल (ज्योतिरादित्य सिंधिया), भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के नवागत संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर तंज कसते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि, आपकी एकता व ताकत के सामने मुन्ना भैया और महल कमजोर पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि, यहां से संदेश दिल्ली तक पहुंचेगा कि, अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मैदान संभाल लिया है।
अजय सिंह ने महल (ज्योतिरादित्य सिंधिया), भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के नवागत संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर तंज कसा है।