अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में बने रहने वाले मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का ताज़ा बयान भी सुर्खियों में है, जिसमें वो गुरुद्वारा, मदरसा और स्कूल को मीडिया के सामने चेतावनी देते नजर आ रहे हैं कि उन्हें झंडा वंदन करना पड़ेगा। यही नहीं मंत्री शाह आगे यह भी चेतावनी भरे अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं कि इन्हें जन गण मन भी गाना पड़ेगा। मंत्री विजय शाह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भाजपा कार्यालय मं मीडिया के सामने बजट पर चर्चा करने पहुंचे थे।
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह बीते माह से लगातार धार्मिक शिक्षण संस्थाओं में जन गण मन गाने और झंडा वंदन करने को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। इसी बीच मंत्री शाह शुक्रवार को खंडवा जिले के भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। यहां वे मध्य प्रदेश सरकार के बजट पर मीडिया के सामने चर्चा कर रहे थे।
मंत्री विजय शाह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भाजपा कार्यालय में मीडिया के सामने बजट पर चर्चा करने पहुंचे। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने गुरुद्वारा और मदरसों को एक बार फिर चेतावनी भरे लहजे में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की चेतावनी दी।
Comments (0)