मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया है। नेताओं को अलग-अलग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन प्रभारी से इस्तीफे की पेशकश करने वाले राजीव सिंह को पॉलिटिकल एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संजय कामले को नया संगठन प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही विधायक जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस और हिना कांवरे को महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है।