MP Budget 2023 - मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश किया। इसमें कुछ घोषणाएं ऐसी है जिससे प्रदेश की तस्वीर बदलने का प्रयास किया है।(MP Budget 2023) रोजगार से लेकर खेल,फूलों की खेती से लेकर सीएम राइज स्कूल पर विशेष ध्यान दिया गया है। सीएम शिवराज सिंह ने बजट को नई आशा जगाने वाले बजट बताया और वित्तमंत्री की जमकर तारीफ की हैं।
यह बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बजट है
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अद्भुत बजट के लिए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और उनकी टीम को बधाई देता हूँ, यह बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बजट है। मां और बेटी के उद्धान का बजट है। आय बढाने का बजट है। सही मायने में जनता का बजट है। जनता से भी सुझाव लिए गए है। प्रधानमंत्री ने जनता की ज़िंदगी बदलने का संकल्प लिया है । नई आशा जगाने वाले बजट है। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का बजट है। जनता के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही है। उनके लिए बजट है। माँ-बेटी के लिए बड़ी राशि का प्रावधान दिया गया है। लाडली योजना कन्या विवाह गांव की बेटी के लिए महिला स्वसहायता समूह के लिए प्रावधान किया गया है।
किसान जो डिफाल्टर हो गए थे सहकारी समितियों का ब्याज सरकर भरेगी
सीएम मे आगे कहा कि, मुख्यमंत्री कौशल योजना में प्रावधान किया गया हैं। जिससे एक लाख लोगों को लाभ मिलेगा । शासकीय स्कूल में 12 क्लास में टॉप आने वाली छात्राओं को स्कूटी देगे। नोजवानों के लिए बड़े स्किल्ड सेंटर बनाये जाएंगे। विशेष रूप से वो किसान जो डिफाल्टर हो गए थे सहकारी समितियों का ब्याज सरकर भरेगी। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भी अलग से प्रावधान किया गया है।
खेल के लिए भी अलग 3 गुना ज़्यादा बजट बढ़ा है
शिक्षा पर अलग से प्रावधान रखा है। खेल के लिए भी अलग 3 गुना ज़्यादा बजट बढ़ा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अलग से पर्याप्त राशि दी है। सड़कों के लिए अलग से राशि दी गई है।प्रधानमंत्री आवास योजना में अलग से राशि का प्रावधान किया गया है। सोशल इम्पेक्ट बांड जारी करने का काम करेगें। महिला प्रशिक्षण केन्द्र नशामुक्ति केंद्र की स्थापना करेगें। तीर्थ यात्रा हवाई जहाज से कराएंगे। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस सिर्फ हल्ला करती है।
विपक्ष को सिर्फ हू हल्ला करना है - गृहमंत्री
संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, इस हाउस का दुर्भाग्य मनूंगा कांग्रेस के हल्ला की वजह से जनता कुछ सुन नहीं पाती। एक भी साल में बिना बहस के नहीं हुआ। विपक्ष को सिर्फ हू हल्ला करना है। राम राज्य की कल्पना को बताने वाला बजट है। कोई नया कर नहीं लगाया गया। होली पर दीवाली बनेगी। बहनों के लिए लाडली बहना योजना बेटियों को स्कूटी मिलेगी।
ये भी पढ़ें - MP Budget 2023: वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया बजट, ये है बजट की प्रमुख घोषणाएं
Comments (0)