नर्मदापुरम- 17 नवम्बर को हुए विधानसभा मतदान में मतदाताओं द्वारा विभिन्न उम्मीद्वारों की किस्मत EVM में लॉक हो गई है। प्रशासन ने आईटीआई परिसर के प्रशासनिक भवन में जिले की 1187 ईवीएम को सील कर दिया है। आपको बता दें कि, पुलिस प्रशासन ने तीन सुरक्षा घेरे में इनको रखा है।
3 घेरों के अंदर EVM
सबसे भीतरी सुरक्षा आईटीबीपी दूसरा घेरा एसएएफ और तीसरा व बाहरी सुरक्षा घेरा पुलिस बल के हाथ में है। यहां 24 घंटे लगभग 30 जवान तैनात है। साथ ही पारदर्शिता के लिए CCTV कैमरों के माध्यम से स्ट्रांग रूम तक की पोजीशन को साफ तौर पर स्क्रीन पर देखा जा सकता है। नर्मदापुरम जिला मुख्यलय पर बनाये गए चार विधानसभा के स्ट्रांग रूम में भी इसी प्रकार की कुछ व्यवस्था रखी गई है। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक दिन रात स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा देकर ईव्हीएम मशीनों की चौकसी कर रहे हैं।
EVM की सुरक्षा कर रहे बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्त्ता
2023 के विधानसभा चुनाव में नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मुकाबला बहुत जबरदस्त देखने को मिला है। चारों विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत की दौड़ में शामिल है। फार्म भरने से लेकर मतदान के दिन तक सभी की कड़ी मेहनत रही है। मतदान के बाद EVM मशीनों की सुरक्षा में कार्यकर्त्ता दिन रात स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा जमाये हुए हैं। हालाकिं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तीन घेरों में बनाई गया है लेकिन फिर भी प्रत्यासी और उनके कार्यकर्त्ता कोई भी चांस लेना नहीं चाहते जिसके चलते दिन रात स्ट्रांग रूम के बहार CCTV कैमरों की नजर से स्ट्रांग रूम पर आँख गड़ाए हुए हैं। वहीं पूछे जाने पर पहरा दे रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि, जिस प्रकार फसल बोने के बाद फसल को पहरे में रखा जाता है, उसी प्रकार EVM मशीनों की सुरक्षा के लिए वह पहरा दे रहे हैं
Comments (0)