मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा। पांच दिवसीय सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र की खास बात यह है कि 3 नए विधायक शपथ लेंगे। वहीं अनुपूरक बजट को भी मंजूरी मिल जाएगी।विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने इसकी जानकारी दी है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक होगा। इस दौरान प्रश्नोत्तर के अलावा शासकीय और अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
विधानसभा सचिवालय के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक होगा।