Congress convention - छत्तीसगढ़ में हो रहे कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजधानी रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत को सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। (Congress convention) वहीं कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को फूल देकर उनका स्वागत किया।
प्रियंका गांधी के सवागत में 20 टन गुलाब के फूल सड़क पर बिछाए गए
आपको बता दें कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में लिए रायपुर एयरपोर्ट पर 20 टन गुलाब के फूल सड़क पर बिछाए गए थे। इसके साथ ही उनके ( प्रियंका गांधी ) ऊपर भी फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं एयरपोर्ट में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सभी समर्थकों का अभिवादन किया।
सोनिया गांधी भी आज सत्र को संबोधित करेंगी
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 25 फरवरी 2023 को उद्घाटन के दौरान पार्टी की 2024 की दशा और दिशा की रूपरेखा रखेंगे। वहीं सोनिया गांधी भी आज सत्र को संबोधित करेंगी और राहुल गांधी आखिरी दिन 26 फरवरी 2023 को प्लेनरी सत्र में अपनी बात रखेंगे।
सोनिया गांधी लगभग 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यहां नेताओं को संबोधित करेंगी। बता दें कि, पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर भी इस दौरान चर्चा होगी। सोनिया गांधी देशभर से आए लगभग 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी। बता दें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार सोनिया गांधी देश भर के कांग्रेस नेताओें के साथ संवाद करेंगी।
ये भी पढ़ें - USA: अमेरिका ने जताई चिंता, कहा- “चीन अपने द्वारा दिए गए कर्ज का उठा सकता है गलत फायदा”
Comments (0)