सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि, चुनावी दौर है बड़े नेताओं के आने से पड़ता है बड़ा फर्क। कार्यकर्ता होते है चार्ज। जनता जनार्दन को भी एहसास होता है। जनहित नीतियों को गरीब जनता में उतारने का काम किया। जीत की रणनीति पर आगे बढ़ रही बीजेपी।
राहुल और प्रियंका के दौरे पर मंत्री अरविंद भदौरिया का बयान
मंत्री अरविंद भदौरिया ने राहुल गांधी और प्रियंका गाँधी के दौरे को लेकर कहा कि, मध्य प्रदेश कांग्रेसियों के लिए पर्यटन है, टूरिज्म है। क्या बोलते हैं, क्या सोचते हैं, क्या करते हैं उन्हें ही नहीं पता। फॉर्मेलिटी और मनोरंजन करने के लिए आते हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। झूठे वादे करने के लिए आते हैं। शिकार करने आते हैं। जनता को फंसाने जाल भी फैलाएंगे। मध्य प्रदेश की जनता अब जाल में फंसना नहीं चाहती। 15 माह की सरकार में त्राहिमाम त्राहिमाम कर दिया। मध्य प्रदेश का आशीर्वाद बीजेपी को मिलेगा।Read More: उज्जैन की घटना पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर सरकार पर उठाए सवाल
Comments (0)