मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास पर्व के अंतर्गत सिवनी जिले के दौरे पर 19 जुलाई को 100 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे दौरे से जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचे और गरीब, असहाय लोगों की समस्याओं को निराकरण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनता में उत्साह हो। सीएम शिवराज निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा सिवनी जिले के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। बैठक में जनप्रतिनिधि, आयुक्त और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास पर्व के अंतर्गत सिवनी जिले के दौरे पर 19 जुलाई को 100 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।
Comments (0)