यह साल चुनावी है और स्वाभाविक है कि, इस दौरान सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच जुवानी जंग होगी। या यू कहे कि, शुरु हो गई है। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टी बीजेपी-कांग्रेस के मुखियाओं के बीच शब्दरूपी बाणों की बौछार होने लगी हैं। प्रदेश के मुखिया हर दिन कमलनाथ (Kamal Nath) से सवाल दर सवाल पूछ रहे है तो कामलनाथ (Kamal Nath) भी पीछे नहीं है वो भी लगातार सीएम शिवराज पर तीखे हमले कर रहे हैं।
शिवराज सिंह कर्ज लेकर अपनी ब्रांडिंग कर रहे हैं - Kamal Nath
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, शिवराज सिंह कर्ज लेकर अपनी ब्रांडिंग कर रहे हैं। बीजेपी की विकास यात्रा पर निशाना साधते हुए कमलसनाथ ने कहा कि, मुख्यमंत्री को विकास यात्रा की जगह हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए। वहीं आबकारी नीति पर उन्होंने कहा कि, घर-घर में शराब मिल रही है और एमपी अब मदिरा प्रदेश बन गया है।
प्रदेश सरकार हर दिन 5 सौ करोड़ रुपए कर्ज ले रही है
कमलनाथ यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे शिवराज सरकार पर आरोप दागते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार हर दिन 5 सौ करोड़ रुपए कर्ज ले रही है। इस पैसे का दुरुपयाग शिवराज सिंह अपनी छवि बनाने में कर रहे हैं। पीसीसी चीफ ने कहा कि, कर्ज की जो राशि शिवराज सिंह मैनेजमेंट पर खर्च कर रहे है, उसका सदुपयोग करते तो संविदा कर्मियों को नियमित कर दिया जाता।
पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि, आज पूरे राज्य में अराजकता का माहौल हैं। पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, सरकारी खर्चे पर शिवराज सिंह अपनी छवि चमका रहे हैं। उन्हें (शिवराज सिंह) को लगता है कि, ऐसा करने से वे चुनाव जीत लेगें, पर यह उनकी गलतफहमी हैं।
ये भी पढ़ें - Politics News: शरद पवार ने की कांग्रेस की तारीफ, शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता को बताया 2024 चुनाव का गेम चेंजर
Comments (0)