भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि, गरीबों के लिए केन्द्र से यदि 1 रुपया निकलता है तो 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। कांग्रेस सरकार में गरीबों को केवल वोटबैंक का साधन माना गया, उनके जीवन को बदलने के लिए कांग्रेस की सरकारों ने कभी कुछ नहीं किया था।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस सरकार में गरीबों को केवल वोटबैंक का साधन माना गया।