MP Politics: विकास यात्रा (Vikas Yatra) में जहाँ गावो में कांग्रेस नेता भाजपा (BJP) का दामन थाम रहे है तो आज रात दतिया के खलका पूरा में चल रही विकास यात्रा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अन्नू पठान और स्थानित कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजा विरजेंद्र सिंह वैश्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान भाजपा विकास यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी सदस्यता लेते हुए स्वागत किया है।
कार्यों से हो रहे प्रभावित
इस दौरान कॉन्ग्रेस नेता अन्नू पठान ने कहा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है कांग्रेस के वर्तमान कार्यकारिणी नगर अध्यक्ष अन्नू पठान ने कांग्रेस नेताओ पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कांग्रेस के समय अपराध बहुत बड़े थे दतिया में गुंडागर्दी और लूट, डकैती, हत्याएं आम बात हो गई थी। उन्होंने कहा कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेसी नेताओं पर झुठे मुकद्दमे दर्ज कराये थे हमारे ऊपर भी कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक दांगी ने झूठा मुक़दम्मा लगाया। ये भी पढे़- Politics News: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी पर भाजपा का कांग्रेस पर वार, असम सीएम ने कहा- देश न भूलेगा और न ही माफ करेगा
कांग्रेस की पोल खोली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा बृजेंद्र सिंह बैस ने भी भाजपा का दामन थामते ही कांग्रेस की पोल खोली और कहा कांग्रेस काल में कभी विकास नहीं हुआ सिर्फ नाम का विकास हुआ। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की कार्यों की तारीफ करते नजर आए कांग्रेस नेता ने कहा दतिया में 2008 बाद विकास की गंगा वह रही है। इस दौरान डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा जो हमे कहा था वह कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होते ही कह रहे है।
ये भी पढ़े- Alcohol in MP: एमपी में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान, हमेशा के लिए लाइसेंस होगा कैंसिंल
Comments (0)