नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर सीएम शिवराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। आपको बता दें कि, इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ और बीजेपी ने अपनी पहली उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कार्यवाही करनी की मांग की हैं।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि, किराए के टट्टुओं से कभी चुनाव नहीं जीते जाते हैं।