केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज यानी की रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में पौधारोपण किया। शाह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रेवती रेंज में पीपल का पेड़ लगाया हैं। इस दौरान एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। आपको बता दें कि, इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पितृ पर्वत पर पित्रेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंदौर के रेवती रेंज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा लगाया।