मध्य प्रदेश सरकार ने किर्गिस्तान में पढ़ने वाले छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। मध्य प्रदेश के करीब 1200 छात्र किर्गिस्तान में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इन सभी छात्रों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है और उनकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। बता दें कि हाल ही में किर्गिस्तान में स्थानीय स्तर पर विवादों के कारण अशांति की स्थिति पैदा हो गई है।
मध्यप्रदेश सरकार ने किर्गिस्तान में रह रहे छात्रों की सहायता के लिए जारी किए हेल्पलाईन नम्बर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया आश्वस्त, सकुशल घर आ जाएंगे सभी छात्र। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने की छात्रों से मुलाकात।