हाल ही में महाकाल की नगरी उज्जैन में एक नाबालिग के साथ दरिंदगी की घटना पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक का बयान सामने आया है। रागिनी नायक ने कहा कि, बीजेपी पार्टी जन्मजात महिला विरोधी है। महिला सुरक्षा में डबल इंजन की सरकार डबल फेलियर हो रही हैं।
भाजपा जन्मजात महिला विरोधी है - रागिनी नायक
उन्होंने आगे कहा कि, NCRB की आंकड़े बता रहे है कि, एमपी में रोजाना 18 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। उज्जैन में पीड़ित बच्ची के शरीर से जितना खून टपका उतना भारत माता रोई है। शिवराज सरकार को शर्म आनी चाहिए। रागिनी नायक ने कहा कि, भाजपा जन्मजात महिला विरोधी है, क्योंकि जनसंघ घोर महिला विरोधी है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि,'मामा' जो मां से दोगुना स्नेह दे सके वो मामा होता है लेकिन सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ रेप एमपी में होते हैं।भाजपाइयों की खाल बहुत मजबूत होती है।
इस मामले में पुलिस ने उज्जैन के 5 ऑटो वालों को राउंडअप किया है
आपतो बता दें कि, उज्जैन में एक 12 साल की मासूम अर्धनग्न में खून से सनी लगभग ढाई घंटे तक भटकती रही, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। मिली जानकारी के अनुसार,ऐसी हालत में भटकती मासूम को कई लोगों ने उसे देखा, लेकिन ना उसे किसी ने रोका और ना ही पुलिस को सूचना दी। वहीं इस बीच एक गुरुकुल आश्रम के पुजारी और आचार्य राहुल शर्मा ने इस बेटी की मदद की। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने उज्जैन के 5 ऑटो वालों को राउंडअप किया गया है। वहीं, जांच के दौरान एक ऑटो में खून के निशान पाए गए हैं।
Comments (0)