मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम में आगजनी मामले में एक्शन लिया गया है। दो कर्मचारी को हटाया गया है। वहीं 6 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। निगम कमिश्नर ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, पिछले हफ्ते ग्वालियर नगर निगम में आग लग गई थी। यह आग जनकल्याण विभाग की संबल शाखा में लगी थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से संबल सेल में रखे कई दस्तावेज जलकर राख हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। इसके बाद निगम आयुक्त ने जांच के आदेश दिए थे।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम में आगजनी मामले में एक्शन लिया गया है। दो कर्मचारी को हटाया गया है। वहीं 6 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।