कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए के लिए आज 12 जुलाई को सभी राज्यों में मौन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस। यह सत्याग्रह राज्य मुख्यालयों पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 10 बजे से शुरु होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। देशभर के राज्यों की राजधानी में जताया जाएगा विरोध। कांग्रेस के विधायक, पदाधिकारी होंगे शामिल। इस मौन सत्याग्रह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह सहित पार्टी विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, राज्य प्रभारियों और पार्टी के अग्रिम संगठनों एवं विभागों के प्रमुखों को पत्र लिखकर कहा था कि, वे यह सुनिश्चित करें कि मौन सत्याग्रह के इस कार्यक्रम में बड़ी से बड़ी संख्या में लोग मौजूद हो।लाखों कार्यकर्ता और करोड़ों नागरिक साथ खड़े
वेणुगोपाल ने कहा कि, ये समय एकजुट होने और यह बताने का है कि सच और न्याय की लड़ाई में राहुल गांधी अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ लाखों कार्यकर्ता और करोड़ों नागरिक साथ खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि गुजरात हाई कोर्ट ने मोदी सरनेम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध खारिज कर दिया।Read More: MP में होगा विजय संकल्प अभियान की शुरुआत - वीडी शर्मा
Comments (0)