आज एमपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। इसे पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार सिंह ने जारी किया। बता दें कि, कांग्रेस के इस वचन पत्र में तमाम पहलुओं को छूने का काम किया गया है। वहीं कांग्रेस वचन पत्र पर सीएम शिवराज सिंह ने कटाक्ष किया है।
कांग्रेस के वचन पत्र पर राज्य के सीएम शिवराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि, यह कांग्रेस का वचन पत्र नहीं, महाझूठ पत्र है।