लगातार सर्द हवाएं चलने से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आठ शहरों में शीतलहर का प्रभाव रहा। दिन का सबसे कम 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा एवं सीधी में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
लगातार सर्द हवाएं चलने से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।
Comments (0)