मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर लगातार जारी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटो का पूर्वानुमान जारी किया हैं। प्रदेश मुरैना, नीमच, नरसिंहपुर, उमरिया, सागर, रीवा, सतना जिले में भारी बारिश और व्रजपात की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, जबलपुर, विदिशा, गुना में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं राजधानी भोपाल से सिर्फ 16 किलोमीटर दूर रायसेन जिले में स्थित पर्यटन केंद्र महादेव पानी पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर पिकनिक मनाने गए करीब 300 लोग भारी बारिश के चलते फंस गए। वहीं एक बच्चा भी लापता हो गया। देर रात तक SDRF ने रेस्क्यू किया जिसमें बच्चे की बॉडी मिली।
राजधानी भोपाल से सिर्फ 16 किलोमीटर दूर रायसेन जिले में स्थित पर्यटन केंद्र महादेव पानी पर बड़ा हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए करीब 300 लोग भारी बारिश के चलते फंसे।