इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। यहां वे लाभगंगा में आयोजित 'प्लास्ट पैक 2025' एग्जीमिशन सेंटर का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के सहयोग से इस मेले का आयोजन हो रहा है। इसमें 400 से अधिक कंपनियां और 2 हजार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम को लेकर एमपी के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं हैं। यह उद्योग का नया क्षेत्र है और इसका बड़ा बाजार है। इस उद्योग में रोजगार की भी बेहतर और बड़े अवसर हैं। प्लास्टिक उद्योग के विकास के लिए इसके दुष्प्रभाव को दूर करते हुए तथा सावधानी रखते हुए आगे बढ़ेंगे। प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए रियूज और वेस्ट मैनेजमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 'प्लास्ट पैक 2025' एग्जीबिशन सेंटर का शुभारंभ किया। इस मेले में 400 से अधिक कंपनियां और 2 हजार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।