दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी दलों के नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी नेता सिंधिया ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री की तरफ से इस पर सीनियर एडवोकेट अभिषेक सिंघवी का कहना है कि, ईडी ने राजनीतिक प्रतिशोध के लिए पीएमएलए के तहत अपने अधिकार का दुरुपयोग किया है।