महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल) को 20 सितंबर को लोकसभा में पास कर दिया गया है। 456 में से 454 वोट मिलने के बाद अधिनियम पास किया गया। इसपर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाइयां दी हैं। बधाई देते हुए उन्होंने कहा, 'इस धरती के संसाधनों पर महिलाओं का भी हक है। महिलाओं को भी सुख से जीने का अधिकार है और सुख से जीने के साधन बीजेपी सरकार देगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया है।' सीएम ने आगे कहा, 'अब लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय रचा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत बधाइयां और उनका अभिनंदन।'
महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल) को 20 सितंबर को लोकसभा में पास कर दिया गया है। 456 में से 454 वोट मिलने के बाद अधिनियम पास किया गया।
Comments (0)