चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वछांजलि देते हुए नरेला विधानसभा के वार्ड 70 में नागरिकों के साथ श्रमदान किया। वहीं इस दौरान मंत्री सारंग ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, आज मुझे गर्व है कि, गांधी जी के सपने को जमीन पर स्वच्छता को उतारने का काम हर प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।