उज्जैन में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म कांड के मामले में पुलिस ने नई जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बच्ची सतना जिले की रहने वाली है और वहां के जैतवारा थाने में 25 सितंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि, इस मामले में 5 आटो चालकों को हिरासत में लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
उज्जैन दुष्कर्म कांड पर मंत्री उषा ठाकुर का बयान
महाकाल की नगरी उज्जैन में एक नाबालिग के साथ दरिंदगी की घटना पर मंत्री उषा ठाकुर का बयान सामने आया है। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि, ऐसे अपराधियों को चौराहे पर फांसी देना चाहिए। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस बीजेपी व राज्य की शिवराज सरकार पर हमलावर है।
बीजेपी जन्मजात महिला विरोधी है - रागिनी नायक
उज्जैन में एक नाबालिग के साथ दरिंदगी की घटना पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक का बयान सामने आया है। रागिनी नायक ने कहा कि, बीजेपी पार्टी जन्मजात महिला विरोधी है। महिला सुरक्षा में डबल इंजन की सरकार डबल फेलियर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि, उज्जैन में पीड़ित बच्ची के शरीर से जितना खून टपका उतना भारत माता रोई है। शिवराज सरकार को शर्म आनी चाहिए।
शिवराज सिंह महिलाओं को वोट बैंक मानते थे
उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले को लेकर शोभा ओझा ने कहा कि, यह बेहद शर्मनाक घटना है। शिवराज सिंह महिलाओं को वोट बैंक मानते थे। वह राज्य में महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सके। हम दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हैं
Comments (0)