मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का कभी भी ऐलान है सकता है। वहीं मिशन 2023 की तैयारी में बीजेपी-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी साल में विधानसभा के लिए बीजेपी ने दो लिस्ट जारी कर अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। भाजपा की दूसरी लिस्ट को देख बीजेपी के साथ सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए, क्योंकि, इस लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्री और 4 सांसदों को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया।
नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस मध्य प्रदेश में मुद्दा विहीन है, उनके पास बताने को कुछ नहीं है, वो बताए कि जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने क्या किया। वहीं तोमर ने कहा कि, पीएम मोदी के एमपी आने पर खुशी है। वो इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वो ग्वालियर और जबलपुर आ रहे हैं, लोगों के लिए नई सौगात लेकर आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश का विकास होगा, अगर उनकी मध्य प्रदेश पर नजर बनी रही तो आगे और तीव्र गति से विकास होगा। मैं उनके आगमन से बहुत खुश हूं।
टिकट का चयन चुनाव समिति करती है कोई व्यक्ति नहीं
इसके साथ ही यशोधरा राजे सिंधिया के इस बार का विधानसभा चुनाव न लड़ने की मंशा पर बीजेपी मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, टिकट का चयन चुनाव समिति करती है कोई व्यक्ति नहीं करता है। वहीं इन चर्चाओं पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। विधायक सतीश सिकरवार का कहना है कि, उन्हें सिंधिया के चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, जनता का वोट कांग्रेस के लिए है।
Comments (0)