Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के बागेश्रवर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। उनके हिंदू राष्ट्र और सनातनी होने के उनके उद्घोष अब राज्य के सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। बाबा के समर्थकों की राज्य में भीड़ बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया ने भी उनके प्रचार प्रसार में अहम भूमिका अदा की है। चुनावी साल में मध्य प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां जीत की कोशिशों में लगी हुई हैं। और राज्य की सियासत में बागेश्वर धाम की भी एंट्री हो गई हैं। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बागेश्वर धाम पहुचेंगे।
निर्धन कन्याओं की शादी कराई जाएगी
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बागेश्वर धाम में आज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 121 निर्धन कन्याओं की शादी कराई जाएगी। इस समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे श्योपुर के कूनो से हेलीकॉप्टर से ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम पहुंचेगे। वो वहां करीब 2 बजे तक रहेंगे। छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में होने वाली 121 गरीब कन्याओं की शादी की व्यापक तैयारियां की गई हैं। बागेश्वर धाम में पिछले चार सालों से गरीब और असहाय कन्याओं का विवाह कराया जाता है। बागेश्वर धाम में विश्वकल्याण और हिंदू राष्ट्र की मनोकामना के लिए नव कुंडिया अन्नपूर्णा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शादी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने खासा तैयारी कर रखी है। वहीं बेटियों को टीवी, फ्रिज, बर्तन, गैस-चूल्हा समेत अन्य चीजे दिए जाएंगे।
पिछले 2 सालों में प्रसिद्धि हासिल की
इस साल विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी समान रूप से इस अब जाने-पहचाने चेहरो का साथ दे रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पिछले 2 सालों में प्रसिद्धि हासिल की और वर्तमान में उनके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। उनका मुख्य समर्थक आधार मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में रहता है।
ये भी पढे़- Sharad Pawar : शरद पवार ने दी उद्धव को सलाह, बोले – चिह्न बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
Comments (0)