कोरबा: प्रदेश के उर्जाधानी कोरबा शहर में एक बार फिर से एक बार खून खराबा सामने आया है। जहां गणेश विसर्जन के दौरान विवाद के बाद एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया है। पुलिस ने कुछ आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Read More: CG NEWS :CG NEWS : रायपुर में आज निकलेगी गणेश झांकी, रायपुर पुलिस ने किया रोडमैप जारी,
जानकारी के मुताबिक हत्या वारदात को हड़ियानाल के पास की बताई जा रही है। दरअसल निगम की तरफ से इस जगह को गणेश विसर्जन के लिए चयनित किया गया था यहाँ हर दिन समितियां अपने गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित करने पहुँच रही है। आज भी एक समिति के लोग गाजे बाजे के साथ यहाँ पहुंचे थे। विसर्जन की पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे इसी दौरान दो गुटों में देखते ही झड़प हो गई। वही विवाद बढ़ा तो कुछ लोगों ने चाक़ू निकाल लिया और विरोधी पक्ष के एक युवक पर हमला किया मौके पर ही मौत हो गई।Read More: CG NEWS :CG NEWS : रायपुर में आज निकलेगी गणेश झांकी, रायपुर पुलिस ने किया रोडमैप जारी,
Comments (0)