CG NEWS :मुंगेली। जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के लीलापुर गांव में गुरुवार सुबह जर्जर मकान भरभरा कर गिर गई। इससे एक बुजुर्ग महिला मलबे में दब गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को दी। इसके बाद मौके पर चिल्फी और डिंडौरी पुलिस और लोरमी तहसीलदार मौके पर पहुंची।ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए 108 की मदद से लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं मलबे में दबी महिला की पहचान को दईया साहू के रूप में हुई है, जो घटना के समय घर में अकेली थी।
Read More: CG NEWS : 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेशभर में निकालेगी भरोसा यात्रा
Comments (0)