CG NEWS : चुनाव आने से पहले ही उत्तर विधान सभा में घमासान शुरू हो गया है। 20 जून को मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 48 के वार्ड अध्यक्ष राजू यादव को जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे के कहने पर हटा दिया गया। उनकी जगह अमित कसोरिया को जिम्मेदारी दी गई। राजू के हटाए जाने पर भी लंबा विवाद चला। क्योंकि नियुक्ति पत्र में लिखा था कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर हटाया गया है, जबकि बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसे कोई निर्देश दिए ही नहीं थे। यह विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहेरिया के निर्देश पर वार्ड 49 के मनोनीत पार्षद सुनील छतवानी को हटाकर जीतेंद्र वारले बना दिया गया। बताया जाता है कि सुनील विधायक कुलदीप जुनेजा के और जीतेंद्र एक एमआईसी मेंबर के बेहद करीबी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह सारी उठापटक उत्तर विधानसभा में दावेदारी की वजह से हो रही है।
Comments (0)