भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के खिलाड़ियों ने 45वीं पुरुष राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता और 23वीं महिला राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में रजत पदक हासिल किया।
यह प्रतियोगिताएं अग्रसेन धाम में 16 से 22 मार्च तक आयोजित की गईं, जिसमें देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया।
पुरुष वर्ग में देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थानों से कुल 46 टीमों ने भाग लिया, जबकि महिला वर्ग में 22 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के बीच AAI टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि के साथ AAI के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विमानपत्तन निदेशक ने इस सफलता पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संगठन द्वारा खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन का परिणाम है और इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।