सिवनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विगत 29, 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये हैं। 1 अक्टूबर को रात 9.20 बजे भूकम्प की तीव्रता 2.8 दर्ज हुई हैं। दर्ज किये गये कम तीव्रता वाले भूकम्पों से जान माल की हानि की संभावना नही हैं। 29 सितम्बर को महसूस भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने में 2.9 और 30 सितम्बर को महसूस भूकम्प की तीव्रता 1.8 दर्ज की गई हैं।
जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सतत संपर्क में हैं। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, होमगार्ड्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन अधिकारी कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है। शहर में एक बार फिर रविवार रात 9:20 बजे तेज धमाके के साथ धरती में हलचल होने से लोग दहशत में आ गए।
सिवनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विगत 29, 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये हैं। 1 अक्टूबर को रात 9.20 बजे भूकम्प की तीव्रता 2.8 दर्ज हुई हैं। दर्ज किये गये कम तीव्रता वाले भूकम्पों से जान माल की हानि की संभावना नही हैं। 29 सितम्बर को महसूस भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने में 2.9 और 30 सितम्बर को महसूस भूकम्प की तीव्रता 1.8 दर्ज की गई हैं। जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सतत संपर्क में हैं। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, होमगार्ड्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन अधिकारी कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है। शहर में एक बार फिर रविवार रात 9:20 बजे तेज धमाके के साथ धरती में हलचल होने से लोग दहशत में आ गए।
Comments (0)