राजधानी रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र से जमीन फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और आम जनता दोनों को झकझोर कर रख दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पचेड़ा में करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माना कैंप वार्ड-8 के पार्षद मनोरंजन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि पार्षद ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर और गलत वंशावली प्रस्तुत कर जमीन को अपने नाम पर दर्ज कराया। इसके बाद उक्त जमीन को बेच भी दिया गया।
मामले के उजागर होते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है और इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और दस्तावेजों की जांच के साथ पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।
Comments (0)