भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए देशभर के 8वीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अग्निपथ योजना के तहत विभिन्न अग्निवीर श्रेणियों में 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तय की गई है।
इस बार क्या नया है?
इस बार अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर (क्लर्क एवं स्टोर कीपर) और अग्निवीर (ऑल आर्म्स) की रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस बार अधिकतम आयु सीमा में 1 साल की छूट दी गई है, यानी 17.5 से 22 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अब अपनी योग्यता के आधार पर दो अलग-अलग अग्निवीर श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दो विकल्प लेने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक कैटेगरी के लिए अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा और दोनों पदों की कॉमन एंट्रेस टेस्ट अलग-अलग देनी होगी। हालांकि, शारीरिक और चिकित्सीय परीक्षण केवल एक बार होगा।
इसका ध्यान रखें
8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन अग्निवीर पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड चुनना अनिवार्य है। यदि कोई ट्रेड चयन नहीं करता, तो मेरिट में होने के बावजूद उसका चयन नहीं होगा।
10वीं पास ट्रेड्समैन श्रेणी: 09 ट्रेड तक विकल्प
8वीं पास ट्रेड्समैन श्रेणी: 02 ट्रेड तक विकल्प
यदि अभ्यर्थी ने अपनी प्राथमिकताओं में कोई ट्रेड शामिल नहीं किया, तो उसे चयन से वंचित किया जा सकता है।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
संगठन का नाम: भारतीय सेना
पद का नाम: अग्निवीर भर्ती रैली 2026
शैक्षणिक योग्यता: 8वीं, 10वीं, 12वीं पास (श्रेणी अनुसार)
कुल पद: 25,000+ (संभावित)
प्रारंभिक वेतन: ₹30,000 प्रति माह
आयु सीमा: 17.5 से 21 वर्ष (01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009)
आवेदन शुल्क: ₹250 सभी उम्मीदवारों के लिए
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, चिकित्सीय परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन
आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि: 01 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि: 01 जून से 15 जून 2026
Comments (0)