भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। अग्निवीर योजना के चार वर्ष पूर्ण होने पर सेना ने भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव आयु सीमा में किया गया है, जिसे 17.5 से बढ़ाकर 22 वर्ष तक कर दिया गया है। इसके अलावा तकनीकी योग्यता और वैवाहिक स्थिति को लेकर भी नई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।
अग्निवीर भर्ती में अहम बदलाव
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती की शर्तों को अधिक स्पष्ट और व्यावहारिक बनाया है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक के मुताबिक, इन परिवर्तनों का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा योग्य युवाओं को देश सेवा का अवसर प्रदान करना है।
आयु सीमा में 1 वर्ष की बढ़ोतरी
सेना ने अधिकतम आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दिया है। नए नियमों के तहत 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनका जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो।