दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। Delhi Police ने ग्वालियर से यूथ कांग्रेस के एक नेता को हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाया है।
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि वे दिल्ली में आयोजित समिट के दौरान हुए प्रदर्शन में शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की प्रक्रिया के बाद यह कार्रवाई की गई।
पिता का आरोप
नेता के पिता केशव यादव का आरोप है कि देर रात सादे कपड़ों और वर्दी में पहुंचे कुछ लोगों ने जबरन घर में प्रवेश किया और बेटे को साथ ले गए। उनका कहना है कि पुलिस ने खुद को यूनिवर्सिटी थाना और क्राइम ब्रांच से जुड़ा बताया, लेकिन कोई स्पष्ट दस्तावेज या जानकारी नहीं दी। परिजनों का यह भी आरोप है कि घर के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले जाए गए।
सुबह दोबारा पहुंची टीम
परिवार के मुताबिक, अगली सुबह कुछ लोग फिर घर आए और कहा कि उनके बेटे ने दिल्ली में हंगामा किया है। इस पर परिजनों ने बताया कि उन्हें पहले ही दिल्ली ले जाया जा चुका है। फिलहाल मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आ रही है, जबकि पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
Comments (0)