राजधानी रायपुर में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विंग कमांडर विपुल यादव (39 वर्ष) ने विधायक कॉलोनी पुरैना स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि विंग कमांडर विपुल यादव विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक विंग कमांडर विपुल यादव हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।