आज अनंत चतुर्दशी का त्यौहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां आज कई दिनों से भगवान श्री गणेश की सेवा करने के बाद उन्हें विदा किया जाएगा। वहीं भोपाल के भाजपा कार्यालय में भी आज विधि-विधान से भगवान श्री गणेश पूजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
भगवान गणेश जी से प्रार्थना है की प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, आज भगवान श्री गणेश जिनकी इतने दिनों तक स्थापना की है और उनका पूजन किया है, उनसे प्रार्थना की है की प्रदेश में सुख समृद्धि और आशीर्वाद प्रदान करें। मध्य प्रदेश को भगवान का आशीर्वाद लगातार मिलता है, मिलता था और मिलता रहेगा। भारतीय जनता पार्टी को गणेश जी का आशीर्वाद है। हम धर्म आध्यात्मिक के आधार पर आगे बढ़ते हैं।
अमित शाह 1 तारीख को भोपाल आएंगे
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रदेश दौरे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 1 तारीख को अल्पकालीन दौरे पर भोपाल आ रहे हैं। हम सब कार्यकर्ताओं के साथ उनका मध्य प्रदेश दौरा होता ही है, उसी के चलते वह भोपाल आ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है - वीडी शर्मा
वहीं भाजपा ने कई प्रदेशों से मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रवासी विधायकों, मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं को बुलाया है इसे लेकर वीडी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और यहां राज्य नहीं होते हैं सभी एक परिवार के सदस्य हैं और परिवार में जब कोई आयोजन होता है तो परिवार के सभी लोग मदद करते ही हैं। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश के अंदर एक परिवार है और जहां जरूरत होती है तो पूरे देश के अन्य प्रदेश के कार्यकर्ता एक दूसरे की मदद करते ही हैं। उन्होंने कहा कि, महा अभियान चुनाव का है, उसमें अन्य प्रदेशों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और उनका सहयोग भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है और उन सभी को भारतीय जनता पार्टी ने धन्यवाद भी दिया है।
Comments (0)