रायपुर - जरवाय गौठान में 6 गायों की मौत के बाद मामला गरमाता नजर आ रहा है, पूर्व मंत्री ने तय किया है, की रायपुर पश्चिम विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आज गांधी जयंती के अवसर पर आजाद चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेस के सद्बुद्धि प्रार्थना करेंगे। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने रविवार को दोपहर अपने निवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके रायपुर के गौठानो में लगातार गायों की मौत सामने आ रही है। इन अव्यवस्था की शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कांग्रेस महात्मा गांधी जी को मानने का ढोंग करती है। सचाई यह है,की कांग्रेस महात्मा गांधी का बिलकुल सम्मान नहीं करती है।
Read More: CG NEWS : गौठान में 4 गायों की मौत, 6 गाय का इलाज जारी, 227 गायों को दूसरे जगह किया गया शिफ्ट,
पूर्व मंत्री ने कहा की गांधी जी श्रीराम के सच्चे भक्त थे। उनके मुख से अंतिम शब्द हे राम ही थे,लेकिन कांग्रेस केवल सनातन का अपमान किया है। बल्कि गौ हत्या का पाप अपने सर के ऊपर ले रहा है,फिर भी पश्चाताप नहीं है।Read More: CG NEWS : गौठान में 4 गायों की मौत, 6 गाय का इलाज जारी, 227 गायों को दूसरे जगह किया गया शिफ्ट,
Comments (0)