कलेक्टर आशीष सिंह की कार्यवाही की पूर्व सीएम उमा भारती ने जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा यह स्थिति केवल मध्यप्रदेश की नहीं पूरे देश की है। मध्यप्रदेश में तो इसके अनुकरणीय पहल भी शुरू हो गई है भोपाल के कलेक्टर ने सरकारी अस्पताल पर छापा मारकर खामियां देखकर कुछ लोगों का मौके पर ही निलंबन कर दिया। भोपाल के कलेक्टर का साहसी प्रयास अनुकरणीय है इसके पीछे शिवराज जी का ही प्रोत्साहन है शिवराज जी का अभिनंदन।
ये था मामला
दरअसल, कलेक्टर आशीष सिंह ने अचानक सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया था। कलेक्टर के कदम रखते ही अस्पताल की पोल खुल गई। अस्पताल के 20 डॉक्टर गायब थे। कलेक्टर ने एक संविदा डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी। दूसरे नियमित डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया जबकि शेष 18 डॉक्टरों की वेतन वृद्धि रोकी गई।Read More: सेंगोल भेंट करने वाले पुजारी ने कहा - '2024 में फिर PM बनें नरेंद्र मोदी'
Comments (0)