सावधान...सावधान और सावधान, अगर आप दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाते या चारपहिया वाहन ड्राइव करते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते तो संभल जाए। मध्यप्रदेश में आज से यातायात पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चलाने जा रही है। बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के पकड़े जाने की सूरत में आपको भारीभरकम जुर्माना देना पड़ेगा। बता दें कि, एमपी यातायात पुलिस का यह अभियान आगामी 7 सितंबर तक चलेगा।
मध्यप्रदेश में आज से यातायात पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चलाने जा रही है। बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के पकड़े जाने की सूरत में आपको भारीभरकम जुर्माना देना पड़ेगा।