छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा अब नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भी विजय हासिल करने के लिए जुट गई है। भाजपा ने इसके लिए तीन माह की कार्ययोजना बनाई है। राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भाजपा लोगों तक लेकर पहुंचेगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एकात्म परिसर में पत्रकारों से बातचीत में तीन माह की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बुधवार को हुई बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। बैठक में पूरे प्रदेशभर से पार्टी के 1500 से अधिक पदाधिकारी पहुंचे थे। इसमें निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पहले चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होता था। महापौर व अध्यक्ष का चुनाव जनता करती थी। कांग्रेस ने इसे बदल दिया। जनता और पार्षदों के चुने जाने का असर अलग-अलग होता है। मुख्यमंत्री साय बैठकर इस पर निर्णय लेंगे।

Comments (0)