विधानसभा का मंगलवार (11 जुलाई) से मॉनसून सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जमकर हमलावर हो रहे हैं।
गृह मंत्री का आरोप
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, सदन की परंपरा तोड़ना कांग्रेस का स्वभाव है। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम गीत होते समय उस विषय को उठाया जो की नहीं उठाना था। साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस ने सभी राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान का बेड़ा उठाया है।"राजनीतिक रोटियां संकना चाह रही कांग्रेस
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस 3 साल पुरानी घटना पर स्थगन लेने की मांग कर रही थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री ने पूरा सम्मान उस शख्स को दिया, कार्यवाही हो गई फिर भी कांग्रेस इस विषय को उठाना चाह रही है, क्योंकि कांग्रेस केवल राजनीतिक रोटियां सेंकना चाह रही है।" उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस सारगर्भित चर्चा नहीं करना चाह रही है।Read More: महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में बोले कमलनाथ, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
Comments (0)