बालोद जिले में ग्रामीणों से भरी पिकअप अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
घटना मंगचुआ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार ग्रामीण नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी मोड़ पर वाहन बेकाबू हो गया और ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई।
घायलों की हालत गंभीर
हादसे की सूचना मिलते ही मंगचुआ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जा सकता है।
Comments (0)